आरंग: क्या आपने कभी सोचा है कि जिन हाथों में आपने अपने शहर की बागडोर सौंपी थी, वे हाथ आरंग की तकदीर बना रहे हैं या कुछ और? जिस नगर पालिका के गलियारों से आपके वार्ड के विकास का रास्ता गुजरना था, वहां पिछले 365 दिनों में आखिर क्या-क्या पका?
आरंग की जनता के लिए अब वो वक्त दूर नहीं, जब ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होने वाला है। आरंग नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों के एक साल के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा बहुत जल्द सार्वजनिक होने जा रहा है!
जनता का पैसा: विकास पर खर्च या अपने पर..?
नगर पालिका की गद्दी संभालते वक्त जो वादे किए गए थे, उनमें से कितने वादे कागजों से निकलकर आरंग की सड़कों, नालियों और लाइटों तक पहुंचे..?
कौन कर रहा है जनता पर खर्च: किस जनप्रतिनिधि ने आपके वार्ड की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए दिन-रात एक किया.?
कौन कर रहा है अपने पर खर्च: और वो कौन हैं, जिनके लिए सत्ता सिर्फ एक जरिया बनकर रह गई.?
उम्मीदों का रिपोर्ट कार्ड: चुनावी चौपालों पर किए गए उन बड़े-बड़े दावों का क्या हुआ..? जनता की उम्मीदों पर कौन खरा उतरा और किसने फेरा उम्मीदों पर पानी..?

एक साल में कितना बदला आरंग..?
एक साल का समय किसी भी शहर की तस्वीर बदलने के लिए काफी होता है। लेकिन सवाल यह है कि आरंग में बदलाव की बयार बही या सिर्फ तारीखें बदलती रहीं?
तस्वीर का एक पहलू वो है जो दिखाया जा रहा है, लेकिन दूसरा पहलू वो है जो अब तक छिपा हुआ था!
आरंग के हर वार्ड की अंदरूनी कहानी, हर पार्षद के काम का सच और अध्यक्ष के फैसलों का पूरा हिसाब-किताब अब एक-एक कर सामने आएगा। किसे मिलेंगे 10 में से 10 नंबर और किसका रिपोर्ट कार्ड रहेगा ‘लाल’? पर्दा उठने में अब बस कुछ ही वक्त बाकी है…
फैसले की घड़ी करीब है!
आरंग की जागरूक जनता के सामने हर उस सवाल का जवाब होगा, जो वे अपने नेताओं से पूछना चाहते हैं। सत्ता के गलियारों की हर वो खबर, जो अब तक आम जनता की पहुंच से दूर थी, बहुत जल्द आपके सामने होगी।
नगर पालिका के इस ‘महा-लेखा-जोखा’ को सबसे पहले और सबसे सटीक अंदाज में जानने के लिए बने रहिए—
“THE आरंग POST” के साथ!
(क्योंकि आरंग की हर खबर पर हमारी नजर है…)

