थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि घटना पिछले साल 2 अप्रैल 2025 की है। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम घुमराभांठा निवासी आरोपी हीरा मनहरे (22 वर्ष), पिता कोदन मनहरे ने क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अपनी बातों में फंसाया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

साल भर बाद पीड़िता को छोड़ हुआ था फरार

लंबे समय तक नाबालिग का शारीरिक शोषण करने के बाद, आरोपी 28 जून 2026 को पीड़िता को बेसहारा छोड़कर मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं (दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

शनिवार, 18 जुलाई 2026 को पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि फरार आरोपी हीरा मनहरे छिपते-छिपाते अपने गृह ग्राम घुमराभांठा आया हुआ है। सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम घुमराभांठा में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस अभिरक्षा में कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी हीरा मनहरे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड के तहत जेल दाखिल कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: हीरा मनहरे (उम्र 22 वर्ष)

पिता का नाम: कोदन मनहरे

निवासी: ग्राम घुमराभांठा, थाना आरंग, जिला रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!