आरंग: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुल्लू में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की गई। विद्यालय की छात्राओं ने परिसर में रोपे गए पेड़-पौधों को राखी और रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस आयोजन के जरिए वृक्षों की कटाई से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या नम्रता तिवारी के निर्देशन एवं व्याख्याता श्वेता मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला।पर्यावरण रक्षा के इस अभियान में टोमेश्वरी निषाद, भूमिका निर्मलकर, ललिता धीवर, वंदना टंडन, भारती सोनी, ललिता यादव, सुमन पटेल और माही यादव सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर व्याख्याता खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम, प्रकाश चंद्र साहू, प्रमिला मेश्राम, द्वारिका प्रसाद दीवान, रजनी बाला भारती, हेमलता नायक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

