आरंग: धर्मनगरी आरंग में आगामी गणेशोत्सव की तैयारियाँ अब चरम पर पहुँच गई हैं। इसी कड़ी में ‘वक्रतुंड परिवार’ द्वारा भगवान श्री गणेश जी के भव्य पंडाल निर्माण से पूर्व वैदिक रीति-रिवाजों और पवित्र मंत्रोच्चार के साथ भव्य मंडप पूजन का आयोजन किया गया।

मंडप पूजन के दौरान महाराज जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई, जिससे पूरा परिसर एवं आसपास का क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से आगामी गणेशोत्सव के निर्विघ्न, सफल और भव्य आयोजन की मंगल कामना की।

मंडप पूजन संपन्न होने के साथ ही अब भगवान श्री गणेश जी के लिए एक अत्यंत आकर्षक और भव्य पंडाल के निर्माण का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस पावन अवसर पर वक्रतुंड परिवार के सभी सदस्यगण शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर इस वर्ष के गणेशोत्सव को अत्यंत भव्य, अनुशासित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!