मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,ओपी चौधरी सहित प्रदेशभर से मिली शुभकामनाएं
बच्चों को दिलाई मोबाइल से दूर रहने की शपथ, ‘हरित जन्मदिन’ मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आरंग: चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) ध्रुव कुमार मिर्धा ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी, सेवा भावना और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मनाया। तामझाम, होर्डिंग्स और फिजूलखर्ची के दौर से दूर रहकर उन्होंने अपने जन्मदिवस का पूरा समय नौनिहालों, स्कूली बच्चों और प्रकृति के सानिध्य में बिताया। एक सजग पर्यावरण प्रेमी के रूप में उन्होंने अपने इस विशेष दिन पर हरित चेतना का संदेश देकर समाज के सामने एक अनूठी मिसाल पेश की है।

आंगनबाड़ी के नौनिहालों के साथ आत्मीय शुरुआत
मिर्धा ने अपने दिन की शुरुआत वार्ड क्रमांक 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से की। यहाँ उन्होंने बेहद आत्मीय माहौल में छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। बच्चों ने भी तालियां बजाकर और अपनी मासूम मुस्कान के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मिर्धा ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए।
स्कूली बच्चों को दिलाई मोबाइल से दूरी की शपथ, कराया न्यौता भोज

इसके बाद वे रविदास नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पहुँचे। यहाँ उन्होंने बच्चों को जीवन में शिक्षा का महत्व समझाया और हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। बदलते दौर में बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण प्रेमी मिर्धा ने सभी स्कूली बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और अपनी पढ़ाई, खेलकूद व प्रकृति से जुड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बच्चों को भरपेट ‘न्यौता भोज’ भी कराया।
रविदास भवन में पौधारोपण कर दिया ‘हरित संदेश’

इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) के स्थान पर कई जगह पौधे भेंट कर उनके दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल सहित पूरे प्रदेश से मिली शुभकामनाएं
छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा अपनी सादगीपूर्ण व्यवहार से पूरे प्रदेशभर में जाने जाते है।भाजपा संगठन हो या मंत्रिमंडल या विपक्षी दल सभी ध्रुव कुमार मिर्धा के मिलनसार आचरण के कारण उनसे आत्मीय संबंध रखते है।यही कारण है कि दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,ओपी चौधरी सहित प्रदेशभर से उनके शुभचिंतको ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। मिर्धा ने सभी से मिले बधाई संदेश पर आभार जताया है।
“बच्चों की निष्छल मुस्कान और प्रकृति की सेवा ही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। आज की पीढ़ी को मोबाइल के जाल से बचाकर शिक्षा और पर्यावरण से जोड़ना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। धरती को हरा-भरा रखना ही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा निवेश है।”
“ध्रुवकुमार मिर्धा”

