आरंग: विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर आज 9 अगस्त को आरंग क्षेत्र में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन आरंग स्थित बूढ़ादेव मंदिर में संपन्न हुआ, जहाँ समाज जनों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान गोंडवाना समाज के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक सहभागिता, एकता, समरसता और समानता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ अध्यक्ष, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज (आरंग परिक्षेत्र) श्री डोमन सिंह ध्रुव के नेतृत्व में हुआ।समाज के वीर नायकों एवं शहीदों के बलिदान को याद कर समाज की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में समाज के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री शिव कुमार ध्रुव, रोशन ध्रुव, रामू ध्रुव, ललित ध्रुव, चंद किशोर ठाकुर, मालिक राम, पुनीत ध्रुव, फागुराम, शेर सिंह ध्रुव, नीलकंठ ध्रुव तथा कुमारी रेशमी ध्रुव एवं भूमिका ध्रुव सहित समस्त समाज जनों का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।

