डिजिटल पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव के बीच आरंग क्षेत्र को एक नया निष्पक्ष और सशक्त मीडिया मंच मिला है। आरंग के ऊर्जावान और जुझारू पत्रकार टुकेश्वर लोधी एवं विनय साहू द्वारा संचालित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म “The आरंग Post” के आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा किया गया।

यह गरिमामय विमोचन कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास (M-3) में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री साहेब ने पोस्टर का अनावरण करते हुए प्लेटफॉर्म के निदेशकों एवं पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट की।

जन सरोकार और निष्पक्षता पर मंत्री का जोर

पोस्टर विमोचन के दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने डिजिटल मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “आज के दौर में डिजिटल समाचार मंच क्षेत्र की जनसमस्याओं को शीघ्रता और प्रभावशीलता से उठाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘The आरंग Post’ क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, विकास कार्यों, सकारात्मक पहलों और जन-सरोकारों को पूरी निष्पक्षता और तथ्यपरकता के साथ जनता और शासन-प्रशासन के समक्ष रखेगा।” उन्होंने आगे कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और स्थानीय स्तर पर जनता की आवाज बनना ही सही मायनों में पत्रकारिता की सफलता है।

आरंग की आवाज बनेगा ‘The आरंग Post’

‘The आरंग Post’ के माध्यम से आरंग विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों की पल-पल की खबरें, जनसमस्याएं, शासकीय योजनाएं और स्थानीय प्रतिभाओं की सफलता की कहानियां डिजिटल माध्यमों के जरिए सीधे आम जनता तक तेजी से पहुँचेंगी।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि यह डिजिटल मंच सदैव पत्रकारिता के मूल्यों और जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!