खेल सुविधाओं, उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और बेहतर संयोजन के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग में संभाग स्तरीय शालेय शतरंज क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शानदार समापन हुआ। विद्यालय के कुशल प्रबंधन और सुव्यवस्थित आतिथ्य के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पाँच जिलों—रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद—से आए लगभग 150 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया।

गरिमापूर्ण माहौल में अतिथियों का हुआ स्वागत
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा तथा पूर्व खेल अधिकारी नीलमणि चंद्राकर उपस्थित रहे।
सृजन सोनकर विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में सोनकर समाज (आरंग राज) के अध्यक्ष लखन लाल सोनकर, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, पार्षद व स्वास्थ्य विभाग सभापति भानमती राकेश सोनकर, पार्षद दीक्षा सूरज सोनकर एवं एल्डरमैन सतीश सोनकर ने भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

विभिन्न आयु वर्गों में चयनित विजेताओं की सूची
विकासखण्ड क्रीड़ा अधिकारी राकेश प्रधान, संयोजक अमित चंद्राकर और सृजन सोनकर विद्यालय के सह-संयोजन में हुई इस प्रतिस्पर्धा से राज्य स्तरीय चयन हेतु खिलाड़ियों की सूची जारी की गई:
| आयु वर्ग | चयनित बालक खिलाड़ी | चयनित बालिका खिलाड़ी |
|---|---|---|
| 14 वर्ष | सूर्यांश, ढालेंद्र, चिन्मय, शुभम, साहित्य | निष्ठा त्रिपाठी, आर्चीस कोशले, विजिका, वेदिका लोधी, आशी सतपति |
| 17 वर्ष | यश कुमार, हेमंत साव, चिराग यदु, अभिनव वर्मा, ओम पटेल | साक्षी वर्मा, प्राची बेलगेहे, आस्था सतपति, इशिका भोई, रेणुका साहू |
| 19 वर्ष | उत्कर्ष, कनिष्क, तुषार, युवराज, खुमेश्वर | सुषमा साहू, प्राची ताण्डी, गीतांजली, योगिता, जयेशा शेख |
विद्यालय प्रबंधन और खेल प्रशिक्षकों का अनुकरणीय योगदान
प्रतियोगिता को तकनीकी रूप से सुदृढ़ और निष्पक्ष बनाने में शतरंज के कुशल मार्गदर्शक जितेंद्र यादव, राष्ट्रीय बालिका कोच कंचन साहू व कावेरी साहू, बालक कोच जीवेंद्र सोनकर, खेल प्रभारी हंसराज जलक्षत्री, लक्ष्मीनारायण पटेल, डीकेश साहू, कुलदीप कुंजे, राकेश लोधी, नागेन्द्र देवांगन, किशन साहनी एवं यमंक चंद्राकर की भूमिका सराहनीय रही।
अनुशासन और आतिथ्य की हुई प्रशंसा
सृजन सोनकर विद्या मंदिर की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, उप-प्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा एवं प्रधान पाठक सोहागा देवांगन के नेतृत्व में विद्यालय की व्यवस्थाओं की अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर और प्राचार्य यशोदा योगी ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

