आरंग नगर के ऐतिहासिक श्री रेवती बलदाऊ मंदिर, ब्राह्मण पारा में 17 सितंबर 2026 (गुरुवार), भाद्रपद शुक्ल षष्ठी संवत 2083 के पावन अवसर पर श्री बलदेव जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष पर्व पर भगवान बलदाऊ जी और माता रेवती जी का अलौकिक श्रृंगार कर उन्हें भव्य छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

प्रातः 09:00 से 11:00 बजे: विद्वान आचार्यों के वेदोक्त मंत्रोच्चार के बीच भगवान का भव्य अभिषेक एवं विशेष पूजन-अनुष्ठान।

  प्रातः 11:00 से 12:00 बजे: प्रभु का दिव्य श्रृंगार, महाआरती एवं भव्य छप्पन भोग का अर्पण।

 दोपहर 12:00 से 02:00 बजे: सुमधुर भजन-कीर्तन का आयोजन एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण।

आयोजकों ने की उपस्थिति की अपील

श्री गोपाल संस्कृत प्रचारणी सभा (रेवती रमण मंदिर ट्रस्ट), आरंग के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान श्री रेवती-बलदाऊ जी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सहर्ष आग्रह किया है।

स्थान: श्री रेवती बलदाऊ मंदिर, ब्राह्मण पारा, आरंग

तिथि: 17 सितंबर 2026, गुरुवार (भद्रा शुक्ल षष्ठी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!