अटल नगर (नया रायपुर): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अटल नगर मंडल के नए संगठन का गठन होने के बाद, मंडल पदाधिकारियों ने आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार जताया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवगठित मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। युवाओं को समाज सेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:

 मंडल नेतृत्व: भाजयुमो जिलाध्यक्ष पिंटू साहू, मंडल अध्यक्ष महेश यादव, महामंत्री प्रफुल्ल साहू एवं वीरेंद्र (गोलू) हिरवानी।

 उपाध्यक्ष: टेमन यादव, प्रकाश साहू, चिंटू चरण जांगड़े।

 मंत्रीगण: जितेन्द्र साहू, अम्बर सिन्हा, अशोक पाल, सोमेश्वर शर्मा, कुणाल साहू।

 संगठन पदाधिकारी: सह कोषाध्यक्ष लुकेश्वर पटेल, हरिशंकर साहू, नूतन साहू, कार्यालय मंत्री सोनू कुर्रे, मीडिया सह प्रभारी दिलेश पाल, सोशल मीडिया सह प्रभारी शुभम यादव व योगेश साहू, प्रचार-प्रसार सह मंत्री पुलस साहू, प्रशिक्षण प्रमुख थानेश्वर गिरी, घनश्याम साहू, सुमित तारक, मन की बात प्रमुख मुकेश यादव।

 विशेष उपस्थिति: विक्की साहू, सुनील डहरिया, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, राम कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद निषाद, मिलन यदु, शत्रुहन साहू, राजू यदु, दिव्यांश देवांगन, भुवनेश्वर साहू, अजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!