राम नगर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में “आंगन मिलन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद नरेंद्र कुमार लोधी थे, जबकि अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद उमाकांत यादव ने की। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में एल्डरमैन निर्मला बाई साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा (आरंग मंडल) की अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू उपस्थित रहीं।

शासकीय योजनाओं और पोषण आहार पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार लोधी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नोनी सुरक्षा योजना, नियमित पोषण आहार के लाभ तथा बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व विकास के लिए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है।”

पोषण आहार वितरण, अन्नप्राशन और शैक्षणिक सामग्री का उपहार

आयोजन के दौरान:

  • पोषण आहार वितरण: गर्भवती महिलाओं — लक्ष्मी लोधी, निम्मी लोधी, सीमा साहू एवं मोंगरा साहू को पोषण आहार वितरित किया गया।
  • अन्नप्राशन संस्कार: नन्हें बच्चों — शिवांश वर्मा, नित्या साहू, तनिस लोधी एवं दुष्यंत साहू का परंपरागत रूप से अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।
  • शैक्षणिक सामग्री वितरण: छोटे बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए यूनिफॉर्म, कलर कॉपी, कलर पेंसिल, रबर आदि शिक्षण सामग्री बाँटी गई।

बच्चों संग अतिथियों ने लिया ‘न्योता भोज’ का आनंद

कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार लोधी एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों व महिलाओं के साथ बैठकर आत्मीय वातावरण में ‘न्योता भोज’ का आनंद लिया और उनसे सीधे संवाद किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का विशेष योगदान रहा। इसमें राम नगर केंद्र की कार्यकर्ता गीता गुप्ता व ममता गारुडिक, सहायिका चमेली लोधी व अन्नपूर्णा लोधी; विवेकानंद वार्ड की कार्यकर्ता सरस्वती साहू व सहायिका पद्मनी लोधी तथा ईश्वरी लोधी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!