गणेशोत्सव के पावन अवसर पर श्री वक्रतुंड परिवार आरंग द्वारा भगवान श्री गणेश की आराधना के क्रम में आज महाआरती एवं छप्पन भोग के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विधिवत लगेगा छप्पन भोग, गूंजेगी महाआरती:आयोजन के दौरान भगवान श्री गणेश जी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें विधिवत छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ महाआरती की जाएगी, जिसमें भगवान श्री गणेश के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।

महाप्रसाद का होगा वितरण: महाआरती के समापन के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

नगरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील: श्री वक्रतुंड परिवार ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस भक्तिमय आयोजन में उपस्थित होकर महाआरती में सहभागी बनें और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद एवं महाप्रसाद ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!