शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तीन चरणों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को सीधे समुदाय से जोड़ना तथा आमजन को स्वच्छता, बेहतर पोषण और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है।

इसी कड़ी में ग्राम रसनी स्थित स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में 26 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल एसएमसी (SMC) सदस्य एवं कर्मा फैंसी के संचालक अरुण साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय माताओं-बहनों और आंगनबाड़ी के बच्चों ने सहभागिता की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों और बच्चों को पौष्टिक स्वल्पाहार वितरित किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

आयोजन के अवसर पर जमुना साहू, शम्मी, कविता ध्रुव, सरोज साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!