आरंग-रायपुर जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी सतीश नायर के प्रथम विकास खंड मुख्यालय आगमन पर छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा की अगुवाई में फेडरेशन ईकाई आरंग की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया जिसमे फेडरेशन से संबद्ध संगठनो की ओर से विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,प्राचार्यगण श्रीराम बंडारू, दिलीप झा,श्याम कुमार वर्मा,जे आर आल्हा,विनोद चंद्राकर,संतोष देवांगन फेडरेशन प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा, लिपिक वर्गीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,पीताम्बर दास मानिकपुरी,अन्य संगठनो से प्रह्लाद शर्मा,रामकुमार सिन्हा आदि शामिल रहे।ज्ञातव्य है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग द्वारा सृजन सोनकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में आयोजित विकास खंड के संकुल प्राचार्यो एवं संकुल समन्वयकों के मिशन उत्कर्ष 02 सहित अन्य विभागीय योजनाओ समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर अपने पूरी टीम के साथ शामिल होने आए थे।

