शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आरंग में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण है। इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गुढ़ियारी पारा आरंग में बुधवार 14 अक्टूबर से पांच चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ किया। आज चौथे दिन आरंग व्यापारी संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, संरक्षक दीपक सोनी, शिवलाल साहू पूर्व सरपंच समोदा, महेतरु साहू, गौरी चंद्राकर नारा पूर्व सरपंच, राजू साहू, ठाकुर साहू भिलाई इन सभी ने चैतन्य देवियों की झाँकी में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा देवी और मां काली के साक्षात चैतन्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।

यह पांच दिवसीय आयोजन 18 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालु देवियों के दर्शन कर सकेंगे। चैतन्य देवियों की जिवंत झांकी के संबंध में ब्रह्माकुमारी संस्थान की लता बहन जी ने बताया कि सतयुग मे साक्षात देवियाँ वास करते थे उसी का स्मरन कराते हुए यह झांकी प्रदर्शन किया जा रहा है क्योंकि देवियों का संस्कृति अभी लुप्त हो चुके हैं, इस कारण लोगों मे देवियों के अवतार का स्मरन हो जिससे लोगों मे सनातन धर्म का वातावरण बनाए जा सके यही झांकी का सार्थक उद्देश्य है। संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर पांचों देवियों के दर्शन करने तथा आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ उठाने की अपील की गई है। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस झांकी से क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!