आरंग: आरंग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। लखौली स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपये की शराब पार कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, लखौली स्थित देशी मदिरा दुकान में तैनात सुपरवाइजर दीपक कुमार तांडी ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि 6 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की सुरक्षा में सेंध लगाई। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान के ऊपर लगे टीना (शेड) को काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान के भीतर रखे ‘शोले मसाला’ शराब की 15 पेटियों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई शराब की कुल कीमत लगभग 72,000 रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सुपरवाइजर ने तत्काल कंपनी के एरिया फील्ड ऑफिसर को सूचित किया और पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं (331(4), 305(a)) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!