आरंग/रसनी- ग्राम रसनी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व साहू समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के सामाजिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में सामाजिक बंधु, मातृशक्ति और युवा वर्ग एवं नवीन प्राथमिक स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए रसनी साहू समाज के मुख्य सलाहकार श्री हेम नारायण साहू ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

कार्यक्रम के समाज के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात साहू समाज के अध्यक्ष श्री कली राम साहू द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण किया गया और सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। देश भक्ति के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार, एकता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में साहू समाज की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। इस दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को मिठाई व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रसनी साहू समाज की कार्यकारिणी समिति, नवयुवक मंडल और ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!