पावन नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम जरौद में जय माँ कर्मा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वरिष्ठजन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अनूप साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 13 अक्टूबर , मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे से ग्राम जरौद के नीमगुड़ी चौक में संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान गंगा साहू कृत (लोक बयार) सांस्कृतिक दल द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही गांव के प्रतिभावान मेधावी छात्रों और समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

अतिथि एवं विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरू खुशवंत साहेब (कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति) शिरकत करेंगे। वही विशिष्ट अतिथि टेशवन बघेल (मंडल अध्यक्ष – अटल नगर नया रायपुर मंडल), हिरामन साहू (अध्यक्ष – जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण) दिवाकर जांगड़े (जनपद सभापति – आरंग) रहेंगे , अति विशिष्ट अतिथि पिंटू साहू (जिला अध्यक्ष – रायपुर ग्रामीण भाजयुमो) महेश यदू (मंडल अध्यक्ष BJYM – अटल नगर नया रायपुर मंडल), वीरेंद्र गोलू हिरवानी (जनपद सदस्य – आरंग, महामंत्री – भाजयुमो अटल नगर मंडल नया रायपुर), चींटू जांगड़े जी (जनपद सदस्य – आरंग, उपाध्यक्ष – भाजयुमो अटल नगर नया रायपुर) कार्यक्रम की अध्यक्षता कुणाल साहू (मंत्री – भाजयुमो अटल नगर नया रायपुर) करेंगे। वहीं, अतिथि के रूप में अंजू वर्मा(सरपंच – ग्राम पंचायत जरौद), कैलाश वर्मा (उपाध्यक्ष – ओबीसी मोर्चा, बूथ अध्यक्ष – ग्राम जरौद)व सीता साहू (मंत्री – महिला मोर्चा अटल नगर नया रायपुर, पंच – वार्ड नं. 2 ग्राम जरौद) उपस्थित रहेंगी।

समिति अध्यक्ष अनूप साहू एवं जय माँ कर्मा समिति ने सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!