रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल के सबसे व्यस्ततम कैजुअल्टी (आपातकालीन) वार्ड में लगी है। आग की खबर फैलते ही पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया है।

मरीजों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी

कैजुअल्टी वार्ड में आग लगने के कारण चारों तरफ धुआँ फैल गया, जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्शन में आए और मरीजों को आनन-फानन में सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दमकल की टीमें मौके के लिए रवाना

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (दमकल) की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का जताया जा रहा है। पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। स्थानीय पुलिस बल भी स्थिति को नियंत्रित करने और राहत-बचाव कार्य में सहयोग के लिए मौके पर पहुँच रहा है।

खबर पर लगातार अपडेट जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!