आरंग: श्री मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति,लोधी पारा आरंग द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समिति द्वारा 16 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोधी पारा आरंग स्थित दुर्गा गुड़ी के पास निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया जाएगा। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही रेडक्रॉस ब्लड बैंक रायपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। समिति ने स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

समिति द्वारा गणेशोत्सव के दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है। 18 सितंबर को रात्रि 8 बजे जगराता एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्वरांजली जस जगराता परिवार, हैदलकोडो (राजनांदगांव) द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात 19 सितंबर को रात्रि 7 बजे महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में 20 सितंबर को रात्रि 8 बजे बच्चों का खेलकूद कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 21 सितंबर को वीरांगना अवंति बाई लोधी स्कूल आरंग में पाठ्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। समिति द्वारा इन आयोजनों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान एवं बच्चों के उत्साहवर्धन का संदेश दिया जा रहा है।

समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने तथा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाने की अपील की है।

आयोजक — श्री मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, लोधी पारा आरंग

संपर्क सूत्र — 99774 39832, 91317 29440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!