राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की राजभाषा समिति द्वारा वार्षिक हिंदी महोत्सव “आह्वान” के अंतर्गत “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को किया गया। इस अवसर पर प्रो. संजय कुमार (प्रोफेसर-इन-चार्ज), डॉ. शारदा नंदन राव (फैकल्टी-इन-चार्ज, राजभाषा समिति) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रश्नोतरी स्पर्धा, पत्र लेखन और कविता वाचन जैसी विविध प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें अध्यापकों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोतरी स्पर्धा में विभिन्न प्रश्न पूछकर उनक सामान्य ज्ञान क्षमता की परख की गई, वहीं पत्र लेखन प्रतियोगिता ने उनकी पत्र लेखन कला को दर्शाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कविता वाचन रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी वाकपटुता और साहित्यिक कौशल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्मृतियों, नैतिकता और देशभक्ति जैसे विषयों पर प्रस्तुत कविताएँ श्रोताओं के हृदय को गहराई से स्पर्श कर गईं। 
राजभाषा समिति द्वारा आह्वान 2026 का आयोजन 28 सितम्बर 1 अक्टूबर 2026 तक किया गया। इस उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता वाचन, चित्रकथा लेखन और प्रश्नोत्तरी तथा आउटडोर प्रतियोगिताओं जैसे अंधा मोड़, गतिस्पर्धा और खजाने की खोज में प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई। इन आयोजनों ने हिंदी भाषा को सृजनात्मक और बौद्धिक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाते हुए उसकी सांस्कृतिक प्रासंगिकता को अकादमिक जगत में सुदृढ़ किया।

