शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी संकुल केन्द्र -छुरा ब विकासखण्ड-छुरा जिला-गरियाबंद के कबाड़ से जुगाड़ नवाचारी, मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकृत, विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी को अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 04 अक्टूबर 2026 को होटल निर्वाणा जशपुर नगर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित मानवता सेवा अलंकरण 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विधायक जशपुर रायमुनी भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर सालिक साय, अतिविशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका जशपुर अरविंद भगत, उपाध्यक्ष नगर पालिका जशपुर यश प्रताप सिंह जूदेव, अध्यक्ष जनपद पंचायत जशपुर गंगाराम भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जशपुर विजय आदित्य सिंह जूदेव जी के करकमलों से प्रदान किया गया।

शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने वाली संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मीना भारद्वाज कार्यक्रम प्रभारी गीता झा संरक्षक सुमन मौर्य संस्थापक संजय कुमार मैथिल व समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों, पालकों, विद्यालय परिवार, सामाजिकगण, शिक्षकों, अधिकारियों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगियों और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच रखने लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सम्मान उनके लिए मंजिल नहीं बल्कि और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा एवं जिम्मेदारी है उनका प्रयास आगे भी ग्रामीण एवं सुदुर आदिवासी वनांचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, शारीरिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अवसर और प्रत्येक प्रतियोगिता में सहभागिता व आत्मविश्वास प्रदान करना रहेगा।

इस उपलब्धि पर इन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चन्द्राकर, जिला सहायक परियोजना अधिकारी बुध्दविलास सिंह, जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला , जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चन्द्राकर, जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशुन मतावले, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार सिन्हा,बी आर सी महेश कुमार सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद, उपाध्यक्ष अब्दुल समीम उ, पार्षद हरीश यादव, समस्त पार्षदगण, मीडिया प्रभारीगण, ग्राम पंचायत हरदी सरपंच गोमती संतु ध्रुव, उपसरपंच एवं उपसरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष रुपनाथ बंजारे, पंचगण, श्री हरदेव लोधी समाज के संरक्षक लक्ष्मीनारायण लोधी सलाहकार सूरज लोधी अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी उपाध्यक्ष टुकेश्वर लोधी, पार्षद नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी सामाजिक पदाधिकारीगण, सामाजिकजन, सरपंच पाली भुवनेश्वर लोधी, लोकेश पनुरिया, गणमान्य नागरिक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के समस्त पदाधिकारीगण, शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक राधे लाल साहू, शांतिप्रभा मिंज मेडम, रूपसिंह ध्रुव सर,भृत्य गोवर्धन यादव,तोमेश्वर साहू, गीता बाई नीतु ध्रुव संकुल केन्द्र -छुरा ब से संकुल प्राचार्य आशारानी चतुर्वेदी संकुल समन्वयक शिवकुमार ठाकुर प्राचार्य आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा प्रदीप मिश्रा एवं समस्त शिक्षक -शिक्षिकाऐं व छात्र -छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं सम्प्रेषित किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!