छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में दशहरा, दीपावली तथा शीतकालीन अवकाश (विंटर वेकेशन) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को इन त्योहारों व शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।
नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन से उप सचिव रामेश्वर प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त (प्राइवेट) शालाओं के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों के लिए अवकाश तालिका जारी की गई है।
छुट्टियों का पूरा शेड्यूल:
दशहरा अवकाश:
अवधि: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक
कुल दिन: 05 दिन
दीपावली अवकाश:
अवधि: 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक
कुल दिन: 05 दिन
शीतकालीन अवकाश:
अवधि: 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक
कुल दिन: 05 दिन
किन-किन संस्थानों पर लागू होगा आदेश..?
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी क्रमांक GENCOR-35010/2449/2026-SCHOOL EDUCATION SECTION के अनुसार, यह आदेश शिक्षण सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) की अवधि के दौरान प्रदेश के समस्त:
शासकीय (सरकारी) स्कूल
अनुदान प्राप्त स्कूल
गैर-अनुदान प्राप्त (निजी/प्राइवेट) स्कूल
डी.एड., बी.एड. एवं एम.एड. कॉलेज
पर समान रूप से प्रभावी रहेगा।
इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य के सभी संभागायुक्तों, समस्त कलेक्टरों, लोक शिक्षण संचालनालय, एससीईआरटी (SCERT), छ.ग. मदरसा बोर्ड एवं संस्कृत बोर्ड को पालन हेतु प्रेषित कर दी गई है।

