आरंग: ग्राम जरौद (उमरिया) निवासी कुणाल साहू को भारतीय जनता पार्टी अटल नगर मंडल युवा मोर्चा में मंत्री के दायित्व पर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।शुभकामना संदेश में कहा गया कि कुणाल साहू के नेतृत्व, समर्पण, सेवा-भाव एवं संगठन के प्रति निष्ठा से युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। विश्वास व्यक्त किया गया कि वे अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

