ग्राम पारागांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में ‘आँगन मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच अंजू शशिकांत बंजारे उपस्थित रहीं। विशेष अतिथियों में उपसरपंच राधेलाल निषाद, शासकीय हाई स्कूल के अध्यक्ष गोविंद पटेल, सांसद प्रतिनिधि हरीश सोनकर, विधायक प्रतिनिधि एवं आरंग मंडल महामंत्री मनोज पाल शामिल हुए। इसके साथ ही संगठन एवं स्थानीय नेतृत्व से बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष सोनू साहू, ग्रामीण कोषाध्यक्ष छन्नू साहू, पंच पूर्णिमा साहू, पंच द्वारिका सोनकर, साधु सतनामी एवं संजीव सेन ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई।
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की ओर से सेक्टर सुपरवाइजर दीक्षित मैडम तथा स्वास्थ्य विभाग से रागिनी साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पेमिन पटेल, नंदिनी साहू, समूह कार्यकर्ता मिथिला निषाद एवं मितानिन सरिता निषाद का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और आंगनबाड़ी की सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान गाँव के हितग्राही, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

