आरंग : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, इकाई आरंग के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संबद्ध संगठनों के प्रांतीय व स्थानीय प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक स्थानीय बी.आर.सी. भवन के सभाकक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों के हित से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्णय:
ऑनलाइन उपस्थिति की तकनीकी समस्याएं: कर्मचारियों के लिए लागू ऑनलाइन उपस्थिति (Online Attendance) में आ रही तकनीकी व्यावहारिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इस प्रक्रिया को सुगम बनाने की मांग पर चर्चा हुई।
शनिवार को शाला समय परिवर्तन: शनिवार को सभी शासकीय शालाओं का संचालन समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित करने के संबंध में एकराय बनाई गई।
सेवापुस्तिका एवं पासबुक संधारण: कर्मचारियों की सेवापुस्तिका (Service Book) एवं पासबुक का नियमित संधारण (Maintenance) समय पर सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई।
बैठक का संचालन एवं मार्गदर्शन फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ, जिनमें मुख्य रूप से संयोजक: माणिक लाल मिश्रा,सहसंयोजक: शैलेन्द्र शुक्ल,कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार चंद्राकर,फेडरेशन प्रवक्ता (संभागीय सचिव, शिक्षक संघ): ओंकार प्रसाद वर्मा,संगठन सचिव: प्रफुल्ल कुमार मांझी,संबद्ध संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि:केशव कुमार डहरिया (अध्यक्ष, छ.ग. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ),रामकुमार सिन्हा (अध्यक्ष, छ.ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ),धनेश कुमार बघेल (अध्यक्ष, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ),ईश्वर लाल ठाकुर (प्रतिनिधि, छ.ग. व्याख्याता संघ),अरविन्द कुमार वैष्णव (ब्लॉक अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी, छ.ग. तृतीय वर्ग शास. कर्म. संघ),बैठक में ब्लासियस मिंज, विक्की करमेले, सुनील पटेल, पीताम्बर दास मानिकपूरी, राजपाल चंद्राकर सहित आरंग ब्लॉक के अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

