आरंग: संकुल स्तर खमतराई हाई स्कूल में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह में जहाँ एक ओर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत हुआ, वहीं दूसरी ओर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सरस्वती योजना के तहत सायकल वितरण

समारोह के दौरान कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती योजना’ के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सायकल प्रदान की गई। सायकल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और उनमें भारी हर्ष की लहर देखी गई।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

मुख्य अतिथि आरंग जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और सफलता की नई उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहे देवनाथ साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के मन में स्कूल के प्रति उत्साह जगता है। उन्होंने विद्यालय की विकास संबंधी मांगों को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि प्रीति राकेश चंद्राकर, जनपद सदस्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय विकास में सदैव समर्पित और सहयोगी रहने की बात कही। अन्य विशिष्ट अतिथियो में सती बिशन लहरी (सरपंच),कोमन नारायण साहू (अध्यक्ष शाला समिति, खमतराई) और ज्ञानचंद लोधी (उपसरपंच) ने भी बच्चों को बधाई दी।

स्कूल शेड निर्माण को मिली त्वरित स्वीकृति

इससे पूर्व, संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की अकादमिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने शालेय दर्ज संख्या, स्कूल की गतिविधियों तथा अध्यापन के मार्ग में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी दी।संकुल समन्वयक द्वारा परिसर में एक ‘स्कूल शेड’ की महती आवश्यकता बताए जाने पर, मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष ने त्वरित व सकारात्मक संज्ञान लेते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया।

जनप्रतितिधियों और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पूनमचंद साहू (अध्यक्ष सहकारी समिति खमतराई), सरपंच प्रतिनिधि बिशन लहरी, शाला विकास समिति अध्यक्ष गण कोमन नारायण साहू, टिकेश्वर लोधी, सनत साहू, धर्मेंद्र साहू, इंद्र कुमार साहू, सीताराम साहू, मोहित साहू, बृजनंदन सेन, देवकी साहू, झांसी लहरी, रोहित लोधी और लखन साहू उपस्थित थे।

शिक्षकीय स्टाफ से प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, संकुल समन्वयक हरीश दीवान, सी.एल. एनेस्वरी, नरसिंह दास मानिकपुरी, सीमा राठौर, बबीता लहरे, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, भूषण जलछत्री, अरविंद वैष्णव, तारावती बंजारे, कृष्णकांत साहू, नोहर यादव, सुशील लहरी, हितेश साहू, अनीता साहू, दुकलहीन यादव, रजनी साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में पालकगण और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!