आरंग: शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब को ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय में नए विषयों की शुरुआत करने तथा विभिन्न संकायों में सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रमुखता से मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि माननीय मंत्री जी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र सकारात्मक पहल करेंगे और संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। यदि यह मांग पूरी होती है, तो स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में महाविद्यालय के विकास और छात्र हित में उठाई गई इस मांग का समर्थन किया।
इस दौरान जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से एल्डरमेन आनंदमूर्ति अग्रवाल,सतीश सोनकर,के.के. भारद्वाज,दिलीप जलक्षत्री,सूरज साहू,संतोष चंद्राकर,गोविंद साहू,खूबचंद साहू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!