रायपुर जिला प्रशासन की एक विशेष पहल और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर ‘रक्तदान महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है।
आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा ने नागरिकों से की ‘रक्तदान महाकुंभ’ में शामिल होने की अपील
इस आयोजन को लेकर आरंग अनुविभाग की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अभिलाषा पैकरा ने आरंग अनुविभाग के सभी नागरिकों से विशेष रूप से क्षेत्र की महिला शक्तियों से इस ‘रक्तदान महाकुंभ’ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा ने कहा कि रक्तदान महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को जीवनदान के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है।
इस महाकुंभ का मुख्य प्रेरक नारा रखा गया है- “नारी शक्ति तोड़ेगी भ्रांति, रक्तदान की लायेगी क्रांति”
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 23 सितंबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर
रक्तदान क्यों आवश्यक है..? आयोजकों और प्रशासन के अनुसार, “रक्त की एक-एक बूंद अनमोल है और आपका रक्तदान किसी के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान ला सकता है”। समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है।
पंजीयन कैसे करें..?
इस वृहद रक्तदान शिविर में भाग लेने और रक्तदान करने के लिए पूर्व पंजीयन किया जा सकता है:
पोस्टर में दिए गए QR Code को स्कैन करके तुरंत पंजीयन करें।
अधिक जानकारी या सीधे पंजीयन हेतु दिए गए संपर्क नंबर 9977222534 पर कॉल करें।
जिला प्रशासन एवं आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि “छोटी सी कोशिश, बड़ी जिंदगी!” के संदेश को साकार करने के लिए भारी संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें और इस महा-अभियान को सफल बनाएं।

