राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की राजभाषा समिति द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को अपने वार्षिक हिंदी महोत्सव ‘आवाहन’26’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत चक्रव्यूह और शब्दांगन जैसे प्रमुख मॉड्यूल के तहत विभिन्न साहित्यिक, विश्लेषणात्मक एवं सामूहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें संस्थान के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आवाहन’26 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीन) डॉ. मनोज कुमार चोपकर भी उपस्थित रहे। इस आयोजन का समन्वय साहित्य समिति के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार तथा राजभाषा समिति के संकाय प्रभारी डॉ. एस. एन. राव और डॉ. विकास कुमार विद्यार्थी के मार्गदर्शन में किया गया।
अभिव्यक्ति कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संकाय सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पत्र लेखन प्रतियोगिता में स्वप्निल चौबे ने प्रथम, डॉ. सूरज कुमार मुक्ति ने द्वितीय तथा दुर्गेश देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में डॉ. सूरज कुमार मुक्ति प्रथम, बादल सोनी द्वितीय तथा डॉ. धरमपाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बादल सोनी ने प्रथम, दुर्गेश देवांगन ने द्वितीय तथा निष्ठा ठाकरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चक्रव्यूह कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक कौशल एवं टीम भावना की परीक्षा हुई। डॉजबॉल प्रतियोगिता में योगेश सिंघल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य ने द्वितीय एवं आदित्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। ‘अंधा मोड़’ प्रतियोगिता में आदित्य कुमार और ध्रुव की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश और आदिल की टीम द्वितीय तथा मृदुल और किरण की टीम तृतीय स्थान पर रही। ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में कृष्ण पटेल, ऋषभ दुबे, रोशन और गजानंद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोना पटेल, सुहाना पाटी, रिधिमा जैन और क्षितिज राय की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि उज्ज्वल, स्वयं गुप्ता, मयंक रविश और गौरांग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शब्दांगन कार्यक्रम में साहित्यिक एवं भाषायी प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृतार्थ, नमन और कौस्तुभ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शैलेश पटेल, एस. आदित्य, आयुष पटेल और अंकुश की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि सिद्धांत सिंह, शिवम बानी, नंदलाल राव और दक्ष पुन्न की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में दिशांत साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंबुज यादव और शिवी सिंह क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में स्पृहा साहू ने प्रथम, मोना पटेल ने द्वितीय तथा समंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमिक स्टोरी लेखन प्रतियोगिता में राजमणि ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लेशिका लातुरे द्वितीय तथा साहिल सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे।
समारोह का समापन सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान करने के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. विकास कुमार विद्यार्थी ने औपचारिक रूप से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

