ग्राम बनचरौदा के पास महानदी तट पर हुए शासकीय शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब शिक्षा विभाग ने भी कड़ा कदम उठाया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा (31 वर्ष), जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में कृषि शिक्षक के पद पर पदस्थ था, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश

 

संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर (संजीव श्रीवास्तव) द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी आदेश (क्र./सतर्कता/निलंबन/एफ-125 RPR/2026/4581) के अनुसार, थाना आरंग में दर्ज अपराध क्रमांक 443/2026 धारा 103(1) BNS के तहत आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा को 18 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, अपील) नियम 1966 के नियम-9 (2)(क) के तहत चंद्रप्रकाश वर्मा को उनकी गिरफ्तारी की तिथि 18 सितंबर 2026 से ही निलंबित माना गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ‘विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, आरंग’ तय किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। 

उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को बनचरौदा के पास महानदी किनारे रामपुर डंगनिया निवासी शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर का शव मिला था। आरंग पुलिस और ACCU की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!