रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू निषाद ने आज छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नेहरू निषाद ने गुलदस्ता भेंट कर मिर्धा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

भाजपा संगठन में अपनी सादगी, सहजता और जमीनी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले इन दोनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण रही।

