रायपुर। दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार शिवांकर द्विवेदी का देश के प्रतिष्ठित डिफेंस कॉरस्पॉन्डेन्ट कोर्स (DCC-2026) के लिए चयन हुआ है। देशभर से चयनित 24 पत्रकारों में स्थान बनाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। DCC-2026 रक्षा पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस दौरान प्रतिभागियों को देश की रक्षा व्यवस्था, सुरक्षा मामलों और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी पत्रकारिता को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।शिवांकर द्विवेदी के चयन के बाद छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है। पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्रियों ने भी दी बधाई


शिवांकर द्विवेदी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सीएम अरुण साहू, वन मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्रियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। DCC-2026 में चयन शिवांकर द्विवेदी के लिए रक्षा पत्रकारिता के क्षेत्र में नई जानकारी, अनुभव और विशेषज्ञता हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर है। देशभर के 24 चयनित पत्रकारों में छत्तीसगढ़ की आवाज बनकर उनका चयन प्रदेश की पत्रकारिता के लिए भी उल्लेखनीय उपलब्धि है।

