आरंग : शान्तिबाई नामदेव शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला, लोधीपारा (आरंग) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नए प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद खुशबू राकेश शर्मा रहीं। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पेन, पहाड़ा और शासन द्वारा प्राप्त एनसीईआरटी (NCERT) की नवीन पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं शाला प्रबंधन समिति (SMC) के पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से शिक्षाविद मदन साहू,तुलाराम साहू, विक्की साहू एवं श्रीमती बसंती साहू प्राथमिक शाला SMC अध्यक्ष खूबचंद साहू एवं पूर्व माध्यमिक शाला SMC अध्यक्ष बीना मनोज तम्बोली उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के प्रमुखों एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक प्रेमनारायण साहू और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक लोचन साहू की अगुवाई में पूरा शिक्षक अमला मुस्तैद रहा।
कार्यक्रम में शिक्षक उत्तम गेंडरे, कामिनी शर्मा, रूखमणि साहू, आभा घाटगे, जसप्रीत कौर,प्रतीक शर्मा, लीलामती पटेल, नैंसी पीटर, संध्या चंद्राकर, मीना धीवर, कविता चंद्राकर एवं योगिता बारिहा की गरिमामय उपस्थिति में प्रवेशोत्सव का सफल समापन हुआ।

