रायपुर: राजधानी रायपुर में 28 सितंबर 2026 को निकलने वाले विशाल ‘गणेश झांकी चल समारोह’ को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्सन व पार्किंग व्यवस्था जारी की है। झांकी के सुगम संचालन के लिए 28 सितंबर की शाम 6 बजे से संपूर्ण झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल झांकी वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

शारदा चौक से महादेव घाट तक रहेगा झांकी का मार्ग

गणेश झांकी चल समारोह शारदा चौक से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा।

🚨 पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे ये मार्ग

शाम 6 बजे के बाद इन प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी:

 शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक

 आश्रम तिराहा से शारदा चौक / जयस्तंभ चौक

 सुभाष नगर चौक (मौदहापारा) से जयस्तंभ चौक

 फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली

 बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली

 लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना

 बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना

 कंकालीपारा से सदर बाजार एवं कोतवाली मार्ग

🔄 आवागमन के लिए वैकल्पिक एवं परिवर्तित मार्ग

शहर में अति-आवश्यक कार्य से निकलने वाले नागरिक इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं:

 टाटीबंध की ओर से: टाटीबंध ➔ महोबा बाजार ➔ चौबे कॉलोनी ➔ समता कॉलोनी ➔ तेलघानी नाका ➔ रेलवे स्टेशन चौक ➔ फाफाडीह चौक ➔ शास्त्री चौक। (वैकल्पिक रूप से टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01 ➔ पचपेड़ी नाका मार्ग)

 भनपुरी की ओर से: फाफाडीह चौक ➔ रेलवे स्टेशन चौक ➔ तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध। (या फाफाडीह से शास्त्री चौक ➔ कालीबाड़ी ➔ पचपेड़ी नाका)

 तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक ➔ शास्त्री चौक ➔ फाफाडीह चौक ➔ रेलवे स्टेशन (या कालीबाड़ी मार्ग)

 पचपेड़ी नाका की ओर से: पचपेड़ी नाका चौक ➔ टिकरापारा ➔ कालीबाड़ी ➔ महिला थाना ➔ शास्त्री चौक ➔ फाफाडीह चौक ➔ रेलवे स्टेशन।

🅿️ श्रद्धालुओं के लिए तय की गई पार्किंग व्यवस्था

विभिन्न दिशाओं से झांकी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन निर्धारित स्थलों पर पार्क कर सकेंगे:

 पंडरी की ओर से : मल्टीलेवल पार्किंग एवं रजबंधा मैदान की गलियां

सिविल लाइन की ओर से : शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान एवं सुभाष स्टेडियम के किनारे

टिकरापारा / कालीबाड़ी की ओर से :सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम एवं गांधी मैदान

गुढ़ियारी / समता कॉलोनी की ओर से : भैंसथान मैदान एवं जवाहर मार्केट पार्किंग

सुंदरनगर / रायपुरा की ओर से : लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान

यातायात पुलिस की अपील

रायपुर यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 28 सितंबर को शाम 6 बजे के बाद प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित डायवर्सन व पार्किंग प्लान का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!