आरंग : गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल, आरंग के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कराटे और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के कुल 25 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने संभाग स्तर (Division Level) की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
कराटे में 6 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालकों व बालिकाओं ने कराटे मुकाबले में अपने जलवे दिखाए। खिलाड़ियों के समर्पण और उत्कृष्ट तकनीक के बल पर इन विद्यार्थियों का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ:
अंडर-17 वर्ग: महत्व नाथ योगी, चिराग चांदनी, आर्या श्री, एवं कृतिका साहू।
अंडर-14 वर्ग: हर्षिका चंद्राकर एवं श्लोक पूरी गोस्वामी।
हैंडबॉल में 19 विद्यार्थियों ने गाड़े सफलता के झंडे

कड़े अभ्यास और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए हैंडबॉल के विभिन्न आयु वर्गों (अंडर-14, 17 एवं 19) में 19 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई:
अंडर-14 (बालक वर्ग): आयुष्मान गुप्ता, मुकुल ठाकुर।
अंडर-14 (बालिका वर्ग): दुर्भिच्छा नामदेव, जिया लोधी, सुमेरा बानो, एवं तस्लीम बानो।
अंडर-17 (बालिका वर्ग): हिमानी ध्रुव, मिताली यादव, कामाक्षी देवांगन, एवं यामिनी लोधी।
अंडर-17 (बालक वर्ग): देवेश टंडन।
अंडर-19 (बालिका वर्ग): यशिका ठाकुर, नरगिस बानो, मानवी देवांगन, एवं रागिनी साहू।
अंडर-19 (बालक वर्ग): सुजल देवांगन एवं भावेश साहू।
कोच और प्रबंधन को श्रेय, खिलाड़ियों का होगा सम्मान
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर अभिभावकों ने खेल शिक्षिका व कोच प्रियल साहू के मार्गदर्शन तथा विद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास, एकेडमिक प्रभारी पुष्प लता जॉर्ज एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से इन सभी होनहार खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा भी की गई है।

