आरंग: आरंग के महामाया पारा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना 08 जुलाई 2026 की है। महामाया पारा निवासी विजय कुमार साहू (मोनू) घर में जगदलपुर निवासी नितिन साहू (स्व. देव शरण साहू) अपने अन्य साथियों के साथ नाश्ता करने आया था। इस दौरान पीड़ित विजय साहू के बड़े भाई सुरेंद्र उर्फ सोनू साहू से नितिन साहू का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।बदमाशों ने पहले सोनू साहू को घर से बाहर ले गए।कुछ देर बाद सोनू का छोटा भाई विजय भी वहां पहुंच गया इसके बाद वे विजय कुमार साहू और सुरेंद्र साहू को बाहर मेन रोड पर ले आए। वहाँ नितिन साहू और उसके साथियों ने दोनों भाइयों पर बेल्ट और जूतों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में विजय साहू के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और विशेष रूप से उसकी आँख में गहरी चोट लगी है। इस पूरी खौफनाक वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सरेराह गुंडागर्दी करते और जानलेवा हमला करते साफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य हमलावर नितिन साहू एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जगदलपुर थाने में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।इस पूरे मामले में आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। एक विशेष टीम को जगदलपुर भेज दिया गया है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आरंग लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!