लोधी पारा में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

 बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया लाभ, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

 निःशुल्क दवा वितरण और डिजिटल चेस्ट एक्स-रे की मिली सुविधा

धार्मिक आस्था के पर्व गणेशोत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए श्री मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति लोधी पारा आरंग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान करीब 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने दीं विशेषज्ञ सेवाएं

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दीं। जिनमें

शिशु रोग: डॉ. सागर स्वर्णकार (MBBS, MD Pediatric)

जनरल फिजिशियन: डॉ. हर्षपाल सिंह उबेजा (MBBS), डॉ. विवेक पैकरा (MBBS) एवं डॉ. रामेश्वर लाल चौहान (MBBS – बाबू जी केयर हॉस्पिटल, पूर्व चिकित्सक: मेकाहारा, एम्स, रामकृष्ण एवं एम.एम.आई. हॉस्पिटल रायपुर)

नेत्र रोग: डॉ. नेहा सिंह (MBBS, MS – श्री नेत्रम नेत्रालय, आरंग)

 दंत रोग: डॉ. यश गुप्ता (BDS, भोपाल – स्वास्तिक स्माईल केयर, आरंग)

विशेष परामर्श: मनोरोग विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक नीलिमा पांडे, STS (TB), डॉ. राव (मानव प्रतिरक्षाहीनता काउंसलर) एवं श्री जगदल्ले (नर्सिंग ऑफिसर)

निःशुल्क दवाइयां और डिजिटल एक्स-रे सुविधा

शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल चेस्ट एक्स-रे की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही शिविर में आए नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।वही दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. यश गुप्ता (स्वास्तिक स्माइल केयर आरंग) द्वारा दंत मरीजों को निःशुल्क टूथब्रश और टूथपेस्ट प्रदान किया गया।

रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस ब्लड बैंक रायपुर की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं नागरिकों को रेडक्रॉस की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं रेडक्रॉस की टीम को श्रीफल एवं भगवान श्री गणेश जी का छायाचित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।क्षेत्र के नागरिकों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर स्वास्थ्य सेवा और रक्तदान का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है।

श्री मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी डॉक्टरों, रक्तदाताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि समिति गणेशोत्सव को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

देखिए शिविर से जुड़ी तस्वीरें : 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!