राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित लोधी भवन में रविवार को ‘लक्ष्य रायपुर जिला इकाई’ एवं ‘रायपुर जिला लोधी समाज’ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य “प्रतिभा सम्मान एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम” का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर जिला के आरंग, उरला, गोगांव, मंदिर हसौद सहित विभिन्न क्षेत्रों के 45 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ये प्रतिभाएं कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं थे। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र तथा विशेष रूप से तैयार “करियर मार्गदर्शिका पुस्तक” भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विशेषज्ञों ने दिए करियर और सफलता के गुर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस. परिहार (प्रेरक वक्ता), श्री विक्रम लोधी (प्रबंधक, आजीविका मिशन) एवं श्री अशोक झा (करियर मार्गदर्शक) ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने की दिशा में बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।

उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाएं: अतिथियों ने परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और सही करियर चुनने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।

तकनीक व नैतिक मूल्य: युवाओं को आधुनिक तकनीक के सकारात्मक व सीमित उपयोग के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों से जुड़े रहने का संदेश दिया गया।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं संबोधन

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का बैज अलंकरण एवं लोधी पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत रायपुर जिला लोधी समाज के अध्यक्ष श्री तेजशंकर जंघेल, महासचिव श्री दीपक जंघेल एवं प्रदेश महासचिव श्री के.के. सिंगौर द्वारा किया गया।

वरिष्ठ समाजसेवी श्री किशोर वर्मा, श्री पूरन सिंह पटेल, श्री सुरेश सिंगौर एवं श्री दीनूराम वर्मा ने भी बच्चों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज एवं लक्ष्य छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से : श्री मोहन उपारकर, श्री राजेंद्र जंघेल, श्री कृष्ण कुमार सिंगौर, श्री पंचूराम वर्मा,श्री नरेंद्र जंघेल जी,श्री प्रकाश जंघेल, श्री सूरज लोधी, श्री टुकेश्वर (टिक्कू) लोधी, श्री विक्की जंघेल, श्री संतोष बेलगहे, श्री शैलेंद्र लोधी, श्री कैलाश लोधी, श्री सनकादिक लोधी,श्री टेकराम लोधी, श्रीमती राजेश्वरी जंघेल, श्रीमती पंपा चंदेल, श्री शिवेंद्र बघेल, श्री एच.एल. बिसाने, श्री देवराज जंघेल, श्री ओम जंघेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

सफल संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अशोक वर्मा ने अपने प्रभावपूर्ण अंदाज में किया। कार्यक्रम के अंत में लक्ष्य रायपुर जिला की अध्यक्ष श्रीमती उषा जंघेल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, समाज प्रमुखों एवं अभिभावकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सामूहिक प्रीतिभोज के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!