आरंग: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी. सेल प्रकोष्ठ) के संगठन का विस्तार करते हुए बसंती साहू को ‘प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी’ का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू जी एवं आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू जी की सहमति और अनुशंसा पर की गई है।
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी और आभार व्यक्त करते हुए बसंती साहू ने कहा, “मुझ पर विश्वास जताते हुए समाज के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू जी, प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू जी एवं पूरे प्रदेश संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों को डिजिटल एवं मुख्यधारा के मीडिया के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगी। समाज के हित में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
बसंती साहू को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

