नगर के शासकीय पीएम श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, आरंग में निःशुल्क सायकल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने ‘सरस्वती योजना’ के तहत छात्राओं को निःशुल्क सायकलें वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने और बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी बांटी गईं और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही, मंत्री एवं अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘विकसित भारत और सुशासन’ के संकल्प को दोहराया।

बेटियों की शिक्षा की हर बाधा दूर करेगी सरकार
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि “बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। वे सफलता की नई इबारत लिखकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन करेंगी। बेटियों की शिक्षा में आने वाली हर बाधा को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है और यह सायकल वितरण उनके सुगम अध्ययन व उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक से सीखने और जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की उपलब्धियों और सामुदायिक प्रयास की सराहना
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम: विद्यालय की प्राचार्य संध्या रानी बारीक ने शालेय उपलब्धियों और विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की जानकारी दी।
शिक्षकों व बच्चों की मेहनत: SMDC अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की सफलता शिक्षकों के समर्पण, बच्चों की मेहनत और समुदाय के सहयोग पर टिकी है। उन्होंने कहा कि यहाँ के बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अव्वल हैं।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र (रिंकू) चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, पार्षद नरेंद्र लोधी, भानमती राकेश सोनकर, पुष्कर साहू, संतोष लोधी, वीरेंद्र कडरा, चितरेखा विक्रम परमार तथा एल्डरमैन आनंद मूर्ति अग्रवाल, आशा वैष्णव, निर्मला साहू, शंकर जलक्षत्री, सतीश सोनकर,वरिष्ठ नागरिक के. के. भारद्वाज, गणेश साहू, वेदराम खूंटे, अशोक चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, दिलीप जलक्षत्री, सूरज शर्मा, SMDC सदस्य अनुपनाथ योगी, शब्बीर चौहान, बड़ी संख्या में अभिभावक और शालेय परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रधान पाठक अरविंद कुमार वैष्णव द्वारा (सहयोग: विकास पाठक, आकाश विश्वास, मनोज शर्मा) किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन प्राचार्य संध्या रानी बारीक ने किया।

