पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आरंग के राजीव गांधी भवन में जुटे कार्यकर्ता, समाज सेवा और समरसता का लिया संकल्प

 

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, सामाजिक क्रांति की संवाहक एवं शोषितों-वंचितों की प्रखर आवाज़ स्व. मिनीमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर आज समूचे प्रदेश सहित आरंग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न श्रद्धांजलि सभाओं का गरिमामय आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कुशल मार्गदर्शन में आरंग स्थित राजीव गांधी भवन में एक विशाल एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सामाजिक न्याय और समरसता की प्रतीक थीं मिनीमाता:

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मिनीमाता के प्रेरक जीवन, उनके संघर्षों और छत्तीसगढ़ के निर्माण व सर्वसमान विकास में उनके अविस्मरणीय योगदान को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि“स्व. मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन छुआछूत, बाल विवाह, गरीबी और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में समर्पित कर दिया। संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ बुलंद की। उनका जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।”

बूथ स्तर तक हुए आयोजन, दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

यह कार्यक्रम केवल आरंग नगर तक सीमित न रहकर क्षेत्र के ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित किया गया। राजीव गांधी भवन में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. मिनीमाता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही, उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे मिनीमाता के बताए समाज सेवा, समरसता और भाईचारे के मार्ग पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुँचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

इस गरिमामय श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से खिलावन निषाद (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, आरंग शहर),शरद ‘जीतू’ गुप्ता (नेता प्रतिपक्ष),मंगल मूर्ति अग्रवाल, भारत लोधी (मंडल अध्यक्ष),समीर गोरी (पार्षद), सूरज सोनकर (पार्षद प्रतिनिधि),दीपक चंद्राकर, तुलसी भाई पटेल, मंजू चंद्राकर,राजेश्वरी साहू,सागर जोशी,  मनमोहन गुप्ता, चम्मन कोसले, गणेश बांधे, डोमन ध्रुव, राजेश निर्मलकर, इंद्रजीत साहू सहित कांग्रेस जन, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!