श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति, महामाया पारा आरंग द्वारा इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 15 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार व सुपरस्टार अनुज शर्मा अपनी टीम के साथ भक्तिमय जसगीत की प्रस्तुति देंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे, जिनके मार्गदर्शन और सौजन्य से यह पूरा कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। आयोजन को लेकर संपूर्ण आरंग क्षेत्र और आसपास के धर्मप्रेमियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

समिति ने मंत्री बंगले पहुंचकर दिया आमंत्रण

कार्यक्रम को भव्य रूप देने तथा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनके शासकीय बंगले पर सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए मंत्री जी का मुंह मीठा कराया एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कैबिनेट मंत्री ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति दी।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समिति के संरक्षक पंकज शुक्ला व सिंटू चंद्राकर, अध्यक्ष लल्ला साहनी, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव जोगेंद्र सिंह ठाकुर व प्रदीप चंद्राकर, तथा सचिव राजेश साहू (बल्लू) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

माता भक्तों से उपस्थिति की अपील

समिति के समस्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता और माता के भक्तों से अपील की है कि 15 अक्टूबर 2026 (पंचमी पर्व) को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य जसगीत कार्यक्रम का आनंद उठाएं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!