पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के पावन उद्देश्य से 17 अक्टूबर (सप्तमी) को कुकरा स्थित सत्यम वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सनातन धर्म परिषद के भागवत प्रवक्ता पं. छत्रधर दीवान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं औषधीय महत्व के पौधे—जैसे नारियल, कदंब, पारिजात और अशोक का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति की रक्षा करने का संदेश दिया। पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। ये न केवल हमें जीवनदायिनी शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है।” इस दौरान आमजन से यह अपील भी की गई कि वे पौधरोपण को केवल एक कार्यक्रम न मानकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें तथा रोपित पौधों की उचित देखभाल करें, ताकि आने वाली भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में सनातन धर्म परिषद के हेमनाथ यामिनी साहू, हितेन्द्र साहू, सत्यम दीवान, किरण दीवान, लक्ष्मीनारायण साहू और डोमेश्वर धीवर का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!