छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा संगठन का विस्तार करने तथा क्षेत्र के युवाओं व नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से आरंग खंड में ‘जबर सदस्यता अभियान’ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

संस्कृति और अस्मिता के संरक्षण का आह्वान

अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, भाषा, परंपरा, जल-जंगल-जमीन के अधिकार और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

स्थानीय मुद्दों और पहचान को देंगे मजबूती: पदाधिकारी

समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की मूल पहचान और स्वाभिमान को मजबूत करना है। संगठन आम जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने बताया कि इस सदस्यता अभियान के जरिए संगठन की जड़ों को ग्राम एवं खंड स्तर तक और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाया जाएगा।

आयोजन में रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के खंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, निष्ठावान कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नव-नियुक्त सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!