रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के गो-ग्रीन क्लब द्वारा 12 सितंबर 2026 को परिसर में पर्यावरण-अनुकूल ‘ग्रीन गणेश’ प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गणेशोत्सव को पर्यावरण-संवेदनशील बनाना और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
बीज युक्त मूर्तियों का निर्माण
प्रतियोगिता में रायपुर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के कक्षा 1 से लेकर कॉलेज स्तर तक के लगभग 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को चार वर्गों में विभाजित किया गया था और गो-ग्रीन समिति द्वारा मिट्टी सहित सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन की खास बात यह रही कि प्रत्येक प्रतिमा में एक पौधे का बीज डाला गया, ताकि विसर्जन के बाद वह पौधा बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सके।
मार्गदर्शन एवं अतिथि

कार्यक्रम का आयोजन गो-ग्रीन क्लब के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. गोविन्द पी. गुप्ता, कबिता बिस्वास शर्मा एवं डॉ. शशि कांत वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. शुभाशीष सान्याल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. देवांशी गौर (सहायक प्राध्यापक, वास्तुकला), श्री मिथिलेश बारिक (कलाकार) और श्रुति एस. नागदेव (सहायक प्राध्यापक, वास्तुकला) शामिल थे।
प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम समूह (कक्षा 1 से 5):
प्रथम: मनसवी एवं अद्विका
द्वितीय: श्रीनी एवं काव्या
तृतीय: श्रेया, आरोही एवं सानवी
द्वितीय समूह (कक्षा 6 से 9):
प्रथम: पायल एवं भूमिका
द्वितीय: सचिन, इंद्राणी एवं टीम
तृतीय: आकाशी, राशि एवं टीम
तृतीय समूह (कक्षा 10 से 12):
प्रथम: आर्या पांडे
द्वितीय: महक शर्मा
तृतीय: पाखी गुप्ता
चतुर्थ समूह (कॉलेज स्तर):
प्रथम: पी. एस. कश्यप एवं जोगेश पवित्रा
द्वितीय: योगेंद्र
तृतीय: पार्थिब, बियास, ज्योतिका एवं रघुवीर
कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन के दौरान उत्पन्न कचरे के उचित निपटान का भी पूरा ध्यान रखा गया, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक पाठ मिला।

