रायपुर: छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा (राज्यमंत्री दर्जा) ने आरंग नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद व सभापति नरेंद्र लोधी के अस्वस्थ पिता श्री झब्बूराम लोधी से रायपुर स्थित निजी अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विगत कुछ समय से श्री झब्बूराम लोधी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जैसे ही उनके अस्वस्थ होने की सूचना ध्रुव कुमार मिर्धा को मिली, वे तुरंत उनका कुशल-क्षेम जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

