रायपुर : छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर वे परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों के नाम माननीय मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे।

वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और जांजगीर-चांपा में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगे।

छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस 2026: जिलावार मुख्य अतिथियों की सूची

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तय की गई जिम्मेदारी के अनुसार जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथि इस प्रकार हैं:

| 01 | रायपुर | श्री विष्णुदेव साय, माननीय मुख्यमंत्री |

| 02 | बिलासपुर | श्री तोखन साहू, माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री |

| 03 | दुर्ग | श्री अरुण साव, माननीय उप मुख्यमंत्री |

| 04 | बस्तर | श्री विजय शर्मा, माननीय उप मुख्यमंत्री |

| 05 | राजनांदगांव | डॉ. रमन सिंह, माननीय विधानसभा अध्यक्ष |

| 06 | सरगुजा | श्री रामविचार नेताम, माननीय मंत्री |

| 07 | महासमुंद | श्री दयालदास बघेल, माननीय मंत्री |

| 08 | दंतेवाड़ा | श्री केदार कश्यप, माननीय मंत्री |

| 09 | कबीरधाम | श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री |

| 10 | मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री |

| 11 | रायगढ़ | श्री ओ.पी. चौधरी, माननीय मंत्री |

| 12 | कांकेर | श्री टंकराम वर्मा, माननीय मंत्री |

| 13 | सूरजपुर | श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, माननीय मंत्री |

| 14 | जांजगीर-चांपा | गुरु खुशवंत साहेब, माननीय मंत्री |

| 15 | जशपुर | श्री राजेश अग्रवाल, माननीय मंत्री |

| 16 | बालोद | श्री गजेन्द्र यादव, माननीय मंत्री |

| 17 | बलौदाबाजार | श्री बृजमोहन अग्रवाल, माननीय सांसद |

| 18 | बेमेतरा | श्री विजय बघेल, माननीय सांसद |

| 19 | खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | श्री संतोष पांडे, माननीय सांसद |

| 20 | कोंडागांव | श्री भोजराज नाग, माननीय सांसद |

| 21 | बलरामपुर | श्री चिन्तामणी महाराज, माननीय सांसद |

| 22 | सारंगढ़-बिलाईगढ़ | श्री राधेश्याम राठिया, माननीय सांसद |

| 23 | गरियाबंद | श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, माननीय सांसद |

| 24 | सक्ती | श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीय सांसद |

| 25 | बीजापुर | श्री महेश कश्यप, माननीय सांसद |

| 26 | सुकमा | श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, माननीय राज्यसभा सांसद |

| 27 | मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी | श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, माननीय राज्यसभा सांसद |

| 28 | कोरबा | श्री अमर अग्रवाल, माननीय विधायक |

| 29 | धमतरी | श्री अजय चन्द्राकर, माननीय विधायक |

| 30 | गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही | श्री धर्मजीत सिंह, माननीय विधायक |

| 31 | मुंगेली | श्री पुन्नूलाल मोहले, माननीय विधायक |

| 32 | कोरिया | श्री भैया लाल राजवाड़े, माननीय विधायक |

| 33 | नारायणपुर | सुश्री लता उसेंडी, माननीय विधायक |

 

प्रशासनिक तैयारियां एवं निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के हस्ताक्षरित आदेश में सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को स्वतंत्रता दिवस समारोहों के सफल आयोजन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे मुख्य अतिथियों से परामर्श कर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करें और समय पूर्व प्राथमिकता के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!