शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर नगर में धार्मिक उल्लास और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक देखने को मिली। स्वास्तिक मित्र मंडल द्वारा बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को आरंग स्थित पुराने नगर पालिका कार्यालय (पुलिस थाना के सामने) में एक विशाल एवं भव्य भंडारे का सफल आयोजन किया गया।

कन्या पूजन व आरती से हुआ शुभारंभ

आयोजन का शुभारंभ पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं श्रद्धा भाव के साथ नौ कन्याओं के पूजन तथा माता रानी की आरती से हुआ। तत्पश्चात माता रानी को भोग अर्पित कर कन्याओं को आदर-सत्कारपूर्वक महाप्रसाद वितरण किया गया।कन्या पूजन के उपरांत भंडारे का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसमें नगर के सभी समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस महाप्रसाद वितरण में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वच्छता और पर्यावरण का रखा विशेष ध्यान

धार्मिक आयोजन के साथ-साथ स्वास्तिक मित्र मंडल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रसाद वितरण स्थल पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन के दौरान और समाप्ति के तुरंत बाद भी पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया, जिससे समाज को धार्मिक आयोजनों में स्वच्छता बनाए रखने का एक सशक्त संदेश मिला।

सामाजिक एकता व भाईचारे का प्रतीक

स्वास्तिक मित्र मंडल के सदस्यों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं के निसंकोच सहयोग से यह भंडारा साकेत और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, सेवा भाव, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत किया।

स्वास्तिक मित्र मंडल ने समस्त नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माता रानी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!