शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग के छात्र-छात्राओं द्वारा 16 तारीख को सतनाम भवन, आरंग में एक भव्य एवं रंगारंग गरबा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। भक्ति, संस्कृति और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज्ज होकर गरबा नृत्य किया और नवरात्रि का जश्न मनाया।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं आयोजन NSUI आरंग के नेतृत्व में आलोक शर्मा एवं लक्की कोसले द्वारा किया गया। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि महाविद्यालयीन छात्रों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने और आपस में भाइचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस गरबा उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान डीजे और पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर युवाओं ने देर रात तक खूब नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSUI के कार्यकर्ताओं तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की प्रशंसा की और युवाओं के इस प्रयास को सराहा।

